फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth dies due to collision with unknown vehicle in Banka

Bihar News: बांका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

Fri, 05 Jan 2024 04:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Jan 2024 04:52 PM IST
सार

रजौन थाना थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दामोदरपुर गांव के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि कोई अज्ञात वाहन चालक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth dies due to collision with unknown vehicle in Banka
सड़क हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र  के दामोदरपुर और रहीमडीह मुख्य मार्ग पर चार भौंरिया चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार देर रात को हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू। मृतक की पहचान दामोदरपुर के घंटू राय के 25 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई। 

विज्ञापन


रजौन थाना थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दामोदरपुर गांव के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि कोई अज्ञात वाहन चालक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमर दो भाइयों में बड़ा था। पिता घंटू राय की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed