फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth died due to electric shock from 11 thousand volt wire while cleaning Hanuman temple in Samastipur

Bihar News: हनुमान मंदिर की सफाई करते वक्त 11 हजार वोल्ट के तार में सटा युवक; करंट से झुलसने पर हुई मौत

Tue, 26 Sep 2023 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

Bihar: मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना को लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Youth died due to electric shock from 11 thousand volt wire while cleaning Hanuman temple in Samastipur
शव को एंबुलेंस में रखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार सुबह हनुमान मंदिर की सफाई करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार में एक युवक सट गया। इस दौरान करंट से झुलसने पर युवक की मौत हो गई। हल्ला होने पर जुटे लोग युवक को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुंडईया रुपौली गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हुंडईया रुपौली गांव के दिवंगत ललित नारायण शाह के बेटे अर्जुन कुमार शाह (25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अर्जुन के छोटे भाई को भारतीय सेवा में नौकरी लगी थी। छोटे भाई को नौकरी लगने की खुशी में अर्जुन घर के पास स्थित हनुमान मंदिर की साफ-सफाई और रंग-रोगन करा रहा था। उसके साथ कुछ मजदूर भी लगे हुए थे। वह मंदिर के गुंबद पर सफाई कर रहा था। मंदिर के ठीक ऊपर 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन है। सफाई करने के दौरान अचानक अर्जुन का हाथ 11 हजार वोल्ट के तार में सट गया। इस वजह से उसे जोर से करंट का झटका लगा। वह मंदिर के नीचे जा गिरा। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे मुसरीघरारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन अर्जुन को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे ईसीजी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना को लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। शव का पंचनामा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed