फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man raped a woman at knife point in Jamui, made a video the viral on social media, FIR registered

Jamui: चाकू की नोक पर महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, FIR दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 10:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Mar 2023 10:07 PM IST
सार

बिहार में जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। वीडियो के दबाव पर महिला ने संबंध बनाने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे वायरल कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
Young man raped a woman at knife point in Jamui, made a video the viral on social media, FIR registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार में जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और उससे महिला को प्रताड़ित करने लगा। वहीं, युवक ने विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया, जिससे युवक ने दुष्कर्म के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने चंद्रमंडी थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


महिला द्वारा चंद्रमंडी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, वह चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके साथ 27 फरवरी 2023 को जब वह अपने घर में अकेली थी। तभी माधोपुर गांव निवासी पप्पू राय अचानक उसके घर में घुस गया। फिर उसने चाकू दिखाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


एफआईआर में कहा गया कि इसके बाद युवक महिला पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने जब संबंध बनाने से इनकार किया तो युवक ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed