{"_id":"657317fe5d18cc399d0ca32a","slug":"young-man-kept-physically-exploiting-a-girl-for-months-on-pretext-of-marriage-in-aurangabad-now-in-bars-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी का झांसा देकर युवक महीनों करता रहा युवती का यौन शोषण; कई लड़कियों से बनाए थे संबंध, अब सलाखों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी का झांसा देकर युवक महीनों करता रहा युवती का यौन शोषण; कई लड़कियों से बनाए थे संबंध, अब सलाखों में
Fri, 08 Dec 2023 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Dec 2023 06:50 PM IST
सार
Rape On Pretext Of Marriage: औरंगाबाद से एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर एक युवती का महीनों तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस युवती की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के कनउसी गांव निवासी देववंश भगत के बेटे शैलेश कुमार से लगभग दो वर्षों पूर्व उसकी पहचान स्कूल में बनी थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच युवक शैलेश ने उससे शादी करने और साथ जीने-मरने का वादा किया। शादी का झांसा देकर वह युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। यह सिलसिला लगभग डेढ़ वर्षों तक चलता रहा। कई बार आरोपी युवक ने तरह-तरह के बहाने बनाते हुए शादी करने की बात को टालता रहा। युवती का आरोप है कि शैलेश के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। इस कारण शैलेश उससे शादी करने से इनकार करता रहा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कोच थाना के कनउसी गांव निवासी देववंश भगत के बेटे शैलेश कुमार को आरोपी बनाते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन