Bihar : परिजन रिश्ते तलाश रहे थे, बी.कॉम. पास करने के बाद वह नौकरी करना चाहती थी; उसने फैसला ले लिया
परिजन बेटी के लिए अब रिश्ते तलाश कर रहे थे लेकिन बेटी बी.कॉम. पास करने के बाद नौकरी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर छात्रा ने कुंडी में दुपट्टा से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विस्तार
शादी के लिए परिजन ढूंढ रहे थे लड़का
स्थानीय लोगों का कहना ही श्रुति के पिता राजेश कुमार ऑटो चलाते हैं जो परिवार के साथ आमगोला में किराए के मकान में रहते हैं। श्रुति घर में अकेली थी। अन्य परिजन अपने काम पर गए थे। जब उसकी दादी श्रुति के कमरे तक पहुंची तो पाया कि कमरा अंदर से लॉक हैं। काफी दरवाजा खटखटाने के बाद कोई आवाज नहीं मिला तो वह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों को बुलाया और स्थानीय लोगों के ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ते ही श्रुति फंदे से लटकती हुई मिली। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी होने वाली थी। परिजन रिश्ते की तलाश में थे। लेकिन श्रुति पढ़ाई पूरी कर नौकरी करने के बाद शादी करने की बात अपने परिजनों को कह रही थी। घटना के बाद श्रुति के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।