फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Yogi Adityanath sadi: I have bulldozers like Shahabuddin in Uttar Pradesh

शहाबुद्दीन जैसों पर यूपी में बुलडोजर चलवाता हूं : योगी आदित्यनाथ

Thu, 29 Oct 2020 03:26 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath sadi: I have bulldozers like Shahabuddin in Uttar Pradesh
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि शहाबुद्दीन जैसे लोग यदि जेल में सड़ रहे हैं तो इसमें  बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का योगदान है। एनडीए शासनकाल के पहले ऐसे लोगों ने यहां खुलेआम आतंक का पर्याय बनकर आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। चारों तरफ सिर्फ अपराध ही अपराध था। एक समय  बिहार में अपराध का ऐसा मंजर था कि शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाया करते थे लेकिन आज माहौल बदला है। अपराधी सलाखों के पीछे हैं। जनता चैन से सो रही है।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि यहां का भी एक दुर्दांत अपराधी जेल के अंदर सड़ रहा है जिसे संरक्षण देने का काम कांग्रेस और आरजेडी ने किया था। योगी ने कहा कि हमने तो यूपी में ऐसे लोगों की छाती पर ही बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। योगी ने तेजस्वी यादव और अन्य दलों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज से 15 साल पहले बिहार के युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर थे। ऐसा संकट पैदा करने वाले लोग आज बिहार में फिर से रोजगार का लॉलीपॉप दिखाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। इनके लालच में बिहार के युवाओं को नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed