फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Worms found in eggs served to children in mid day meal in Siwan

Bihar News: सीवान में मिड डे मील में बच्चों को परोसा जा रहा घटिया खाना, इस बार अंडों में निकले कीड़े

Sat, 27 May 2023 05:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 May 2023 05:19 PM IST
सार

सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील में दाल, चावल और अंडा परोसा गया था। इस दौरान कुछ बच्चों के खाने में मिले अंडे में कीड़े निकले। बच्चों ने कीड़े वाली बात अपने परिजनों को बताई। उसके बाद बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Worms found in eggs served to children in mid day meal in Siwan
बच्चों के स्कूल पहुंचे अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में मिड डे मील (एमडीएम) के तहत बच्चों को परोसे गए खाने में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। यह मामला एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा के छोटका तडिला में नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का है। जहां स्कूली बच्चों को सड़ा हुआ अंडा देने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एमएच नगर थाना क्षेत्र के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में सड़ा हुआ अंडा बच्चों के देने का मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार को खाने में दाल, चावल और अंडा बनाया गया था। जब बच्चों को खाना दिया गया तो कुछ बच्चों के खाने में मिले अंडे में कीड़े निकले। उसके बाद बच्चों ने वह कीड़ा अपने परिजनों को दिखाया। इसके बाद बच्चों के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर रसोइया विश्वनाथ यादव ने बताया कि एचएम जयंती कुमारी ओर से पहले का रखे हुए अंडे बनाने को दिए गए। रसोइया ने बताया कि जब अंडे उबाले गए तो उनसे गंध आने लगी। इस पर मैडम को बताया कि अंडे खराब हैं, दूसरे अंडे मंगवाइए। तभी एचएम ने 40 बच्चों के लिए अंडे मंगवाकर बनवाए। जब बच्चे अंडे खाने लगे तो तीन बच्चों के लिए अंडे कम पड़ गए। उसके बाद जब यह बात एचएम को बताई गई तो ऐसे में उन्होंने फिर खराब अंडों में से तीन अंडे बनाने को दिए। जब बच्चे खाने लगे तो एक-एक कर तीनों बच्चों के अंडे में कीड़े निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोइया ने बताया कि इसके बाद बच्चे अंडे लेकर अपने घर गए और अपने अभिभावकों को दिखाया। फिर अभिभावक विद्यालय आए और खूब हल्ला-हंगामा किया। उसके बाद इसकी सूचना गांव के वार्ड पार्षद को दी गई। वार्ड पार्षद  स्कूल पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।


इस पूरे मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. राजकुमारी से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। वहीं, एचएम का मोबाइल बंद बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed