फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Women thrash man with slippers in Muzaffarpur court premises

Bihar: कोर्ट परिसर में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाओं ने आदमी को चप्पलों से पीटा; उसे कुछ नहीं पता

Sat, 05 Aug 2023 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Aug 2023 07:19 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में महिला और पुरुष में जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिलाओं ने एक व्यक्ति को चप्पलों से खूब पीटा। वहीं, पीड़ित व्यक्ति को इस बारे में कुछ नहीं पता कि लड़ाई-झगड़ा क्यों हुआ।

विज्ञापन
Women thrash man with slippers in Muzaffarpur court premises
कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति को पीटतीं दो महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हो गई। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। दोनों के बीच जमकर मार-कुटाई हुई और घूंसे चले। महिला ने जमकर चप्पलें भी बरसाईं। शर्ट भी फाड़ी गई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लेकिन, किसी ने भी दोनों पक्षों को छुड़ाने की कोशिश नहीं की। कुछ देर बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। तब तक दोनों पक्ष निकल गए।

विज्ञापन


'हमको क्या पता कौन है, हमारा यहां केस चल रहा है'
पिटाई में घायल हुए व्यक्ति ने बताया कि वह दोनों में से किसी महिला को नहीं पहचानता है। एक अन्य लड़की भी थी, उसे भी नहीं पहचानता है। महिलाएं क्यों मारपीट कर रही थीं, उसे नहीं पता है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह शहर ब्रह्मपुरा का निवासी है। उसने बताया कि महिलाएं पीछे से आईं। फिर अचानक से गाली-गलौज कर हाथापाई करने लगीं। उसके साथ एक व्यक्ति भी था। उसने भी मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि हमको क्या पता कौन है। हमारा यहां केस चल रहा है। हम उसी के सिलसिले में आए थे। इसी बीच सब कोई मारपीट करने लगा। मोबाइल छीन लिया है। वे हमारा परिचित नहीं हैं। हम बेगूसराय के नहीं हैं।
विज्ञापन


महिला ने परेशान करने का लगाया आरोप
वहीं, मारपीट करने वाली एक महिला का कहना है कि दहेज प्रताड़ना को लेकर केस चल रहा है। बेगूसराय से दोनों व्यक्ति आए हैं। हम लोग को परेशान कर रहे थे। उसमें एक उसका पति भी है। वहीं, मामले में नगर पुलिस का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली है। मामले में किसी पक्ष ने फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed