फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman's skeleton found on the mountain, Kiran Devi of Nawada was missing since June 8

Bihar: पहाड़ पर मिला महिला का कंकाल, नवादा की किरण देवी 8 जून से थीं लापता, बहू पर हत्या का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 02:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 02:38 PM IST
सार

नवादा जिले की किरण देवी का कंकाल गया के कचहरा गांव के पहाड़ पर मिला है। वह 8 जून से लापता थीं और आखिरी बार बहू काचो देवी के साथ इलाज के लिए जाते हुए देखी गई थीं। बहू अकेले घर लौटी थी और सास का कुछ पता नहीं चला।
 

विज्ञापन
Woman's skeleton found on the mountain, Kiran Devi of Nawada was missing since June 8
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र की लापता महिला किरण देवी का कंकाल शुक्रवार को गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के कचहरा गांव के पहाड़ पर मिला। वह 8 जून से लापता थीं। उनकी पहचान मौके से मिले कपड़े, पर्स, चाबी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और लॉकेट के आधार पर की गई। किरण देवी नवडीहा गांव की रहने वाली थीं। वह 8 जून को अपनी बहू काचो देवी के साथ इलाज के लिए तुंगी गई थीं। लेकिन लौटकर नहीं आईं। बहू घर जरूर लौटी, लेकिन सास के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकी। परिजनों ने कई दिनों तक खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मेसकौर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


तीन जुलाई को कुछ युवक पहाड़ पर दातुन तोड़ने गए थे, तभी उन्होंने कंकाल देखा और गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके से बरामद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने नारदीगंज और मेसकौर थाना से संपर्क किया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव की पहचान की गई। परिजनों ने किरण देवी की बहू काचो देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि काचो देवी ने किरण देवी के बेटे सनी कुमार से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पश्चिम चंपारण में उफान पर गंडक नदी, मुख्य सड़क पर 10 फीट पानी; जान जोखिम में डालकर चलने पर लोग मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच साल पहले दोनों ने शादी की थी, जिसका किरण देवी विरोध कर रही थीं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के बहाने साथ ले जाकर साजिश के तहत हत्या कर दी गई। मामले में डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हत्या के कारणों और संलिप्त लोगों की पहचान के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed