{"_id":"68639ec4003638bf68025f74","slug":"woman-narrowly-escaped-drowning-in-the-ganges-at-umanath-ghat-locals-rescued-her-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: उमानाथ घाट पर महिला गंगा में बहने से बाल-बाल बची, स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: उमानाथ घाट पर महिला गंगा में बहने से बाल-बाल बची, स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
Tue, 01 Jul 2025 02:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:09 PM IST
सार
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर मंगलवार सुबह स्नान के दौरान यहियापुर गांव की कुसुम देवी गंगा की तेज धारा में बहने लगीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय युवकों ने गंगा में छलांग लगाई और काफी प्रयास के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
उमानाथ घाट पर महिला गंगा में बहते-बहते बची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बारिश के चलते गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जगहों पर खतरे की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहियापुर गांव की रहने वाली कुसुम देवी गंगा स्नान के लिए उमानाथ घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान गंगा नदी के तेज बहाव में बैरिकेडिंग की रस्सी उनके हाथ से छूट गई, जिससे वह बहने लगीं। महिला को तेज धारा में बहता देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: पुनौराधाम को मिलेगा भव्य रूप, बिहार सरकार ने 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी
स्थानीय युवकों ने बिना देरी किए गंगा में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी दूर तक बह गई थीं और समय रहते रेस्क्यू नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घाट पर जमा हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सावन महीने में लगने वाले एक माह लंबे भव्य मेले को देखते हुए उमानाथ घाट पर एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए।