फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman jumped into a well along with her three kids in Bihar Kaimur district, all die

Bihar: बिहार के कैमूर जिले में तीन बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, सभी की मौत

Tue, 11 Oct 2022 03:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भभुआ (बिहार)।
पीटीआई, भभुआ (बिहार)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Oct 2022 03:10 AM IST
सार

बिहार के कैमूर जिले में एक महिला ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिससे सभी की मौत हो गई। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह घर से बच्चे और महिला को गायब देख परिवार वालों ने खोजबीन की तब पता चला कि कुएं में चप्पल तैर रहा है।

विज्ञापन
Woman jumped into a well along with her three kids in Bihar Kaimur district, all die
मृतका रिंकी देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे सभी की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव में हुई। महिला ने अपने तीन बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया, इसके बाद खुद भी कूद गई। कुएं के पानी में डूबने से सभी की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह घर से बच्चे और महिला को गायब देख परिवार वालों ने खोजबीन की तब पता चला कि कुएं में चप्पल तैर रहा है। भगवानपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि पतेरिया गांव के एक कुएं के अंदर बच्चों द्वारा पहनी जाने वाली चप्पल तैरती मिली है। एसएचओ ने कहा कि गोताखोरों को काम में लगाया गया, इसके बाद 32 वर्षीय महिला, उसके आठ और तीन साल के दो बेटों और चार साल की बेटी के शव निकाले गए। मृतकों में 32 वर्षीया मां रिंकू देवी, बड़ा बेटा आठ वर्षीय बालवीर कुमार, चार वर्षीय बेटा आर्यन कुमार और छह वर्षीया बेटी रिचा कुमारी उर्फ हसीना शामिल हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चारों शवों को सदर अस्पताल भभुआ भेजा दिया गया है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि पता चल सके कि घटना कब हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब का आदी है, जिसके कारण अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। इसके बाद महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मृतक महिला रिंकी देवी आंगनबाड़ी सहायिका थी। रिंकी देवी के पिता ने कहा कि उन्हें पहले से किसी भी विवाद की जानकारी नहीं है। दामाद भी अच्छा व्यवहार करता था। कैसे घटना हुई समझ में नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की वजह घरेलू विवाद को बताया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed