{"_id":"642452740b590e241e02f3cd","slug":"woman-dies-in-suspicious-condition-in-motihari-relatives-accuse-in-laws-of-dowry-death-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोतिहारी में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोतिहारी में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप
Wed, 29 Mar 2023 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:30 PM IST
सार
मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ढेकहां कुंजन टोला में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या की है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
साल 2014 में हुई थी महिला की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ढेकहां कुंजन टोला की है। इस मामले में अभी तक थाना में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
मृतका के फुफेरे भाई चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात मामा का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि प्रियंका को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर फंदे से लटका दिया था। उसकी मौत नहीं हुई, इसलिए उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चंदन ने आगे बताया कि सूचना मिलने के बाद जब मैं नर्सिंग होम गया तो उसका इलाज चल रहा था और उसकी स्थिति गंभीर थी। डॉक्टर से कहा कि उसे रेफर कर दीजिए तो उन लोगों द्वारा रेफर नहीं किया गया। बुधवार को उसे रेफर किया। जब रहमानिया ले कर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मृतका का पति मुकेश गिरी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतका के पिता शैलेंद्र गिरी ने बताया कि अपने बेटी की शादी साल 2014 में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ढेंकहा निवासी मुकेश गिरी से की थी। शादी के बाद से ही वे लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक साल पहले मुकेश को एक बाइक खरीद कर दी। फिर वह कार की डिमांड करने लगा, हम देने में सक्षम नहीं हुए। उसके बाद उन लोगों ने मेरी बेटी को पीट-पीट कर मार डाला है। प्रियंका को एक बेटा और एक बेटी है।
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।