फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman dies after operation in subdivision hospital

Aurangabad: अनुमंडल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लेडी डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 21 Dec 2023 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Dec 2023 04:58 PM IST
सार

Aurangabad: औरंगाबाद के दाउदनगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं महिला की मौत के बाद उसके नवजात शिशु को निजी अस्पताल के चाइल्ड केयर (सीसी) वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Woman dies after operation in subdivision hospital
अनुमंडल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका अलखी कुमारी ओबरा प्रखंड के पुर्णाडीह टोले घटारो निवासी सुभाष कुमार की पत्नी थी। परिजनों का कहना है कि महिला का एक लेडी डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था। महिला चिकित्सक ऑपरेशन कर 02:30 बजे चली गई। इसके बाद महिला की हालत खराब होती चली गई। इसी दौरान महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप
जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने चिकित्सक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वह मरीज को देखने नहीं आईं। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव अनुमंडल अस्पताल पहुंचें। उन्होंने भी डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन


दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई
कहा जा रहा है कि दिन तो दिन रात में भी यहां डॉक्टर अस्पताल में सही तरीके से ड्यूटी नहीं करते हैं। यहां तक कि ड्रेसर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं है। यह घोर लापरवाही का प्रतीक है। परिजनों की तरफ से कहा गया कि दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं घटना की सूचना पाकर दाउदनगर के बीडीओ योगेंद्र पासवान एवं दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर रामायण शर्मा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed