फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman died after falling out of control from bike in Nalanda; She was returning to her in-laws house

Bihar: बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से महिला की मौत; पति और बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाकर लौट रही थी ससुराल

Fri, 01 Sep 2023 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Sep 2023 03:26 PM IST
सार

Nalanda Accident News: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने मायके से रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर अपने ससुराल लौट रही थी।

विज्ञापन
Woman died after falling out of control from bike in Nalanda; She was returning to her in-laws house
अस्पताल में महिला के शव से लिपटकर रोते पति और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में शुक्रवार को बिहार शरीफ राजगीर फोरलेन पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार के पास की है। मृतका की पहचान पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी प्रेमलता कुमारी (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला अपने मायके राजगीर से रक्षाबंधन का पर्व मनाकर पति और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल लौट रही थी। तभी दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में ब्रेकर पार करने के दौरान महिला बाइक से अनियंत्रित होकर सिर के बल गिर गई, जिसके कारण उसे गंभीर चोट आ गई। इस हादसे की वजह से उसकी जान चली गई। मौत की पुष्टि के बाद पति समेत दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद पूरा अस्पताल परिसर परिजनों की चीत्कार से गमगीन हो गया।
विज्ञापन


दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि चलती बाइक से अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed