फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman beaten to death by neighbors in Begusarai six people injured in attack

Bihar News: बेगूसराय में दबंगों ने परिवार पर किया हमला, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की महिला की हत्या, छह घायल

Fri, 05 Jan 2024 03:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Jan 2024 03:12 PM IST
सार

बेगूसराय में पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Woman beaten to death by neighbors in Begusarai six people injured in attack
अस्पताल में मृतक महिला का शव और परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में बच्चों के विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। आरोपी ने परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडे और लोहे की रोड से बुरी तरह पीटा। मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए तेघरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के गाछी टोला बारों वार्ड नंबर 27 की है। हमले में मोहम्मद अरशद आलम का पत्नी शाहिना परवीन की मौत हो गई जबकि केसर आलम, अमीसा खातून, रेहान, फरजाना, और मोहम्मद अरशद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन


मृत महिला के पति अरशद आलम ने बताया है कि गुरुवार देर शाम उसका भतीजा पड़ोसी के सामने शौच करने के लिए गया था। इस दौरान दबंग पड़ोसी मोहम्मद इम्तियाज और बको गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर उसने भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बचाने गए तो उन्होंने ग लाठी-डंडे और लोहे की रोड से घर में घुसकर सभी को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पीट पीटकर शाहिना परवीन को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, परिवार के अन्य लोग भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज तिगरा हॉस्पिटल में चल रहा है। मृत महिला के पति आलम ने बताया है कि वह परिवार के साथ किशनगंज में रहकर अपना कारोबार करता है। बीते रविवार को अपने भाई से मिलने के लिए बारों गांव आए थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची फुलवरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed