फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   With 3 VIP MLA BJP is the largest party in BIhar assembly

बिहार की सियासत: वीआईपी के तीन विधायकों ने बढ़ाई भाजपा की ताकत, सदन में बनी सबसे बड़ी पार्टी

Thu, 24 Mar 2022 10:33 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Thu, 24 Mar 2022 10:33 PM IST
सार

यह पहली बार है जब बिहार विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ा दल बना है। लालू यादव की राजद 75 सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। 

विज्ञापन
With 3 VIP MLA BJP is the largest party in BIhar assembly
मुकेश सहनी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधानसभा में अब भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी पार्टी थी। उस समय भाजपा दूसरे स्थान पर रही थी। हाल ही में वीआईपी के तीन विधायकों के शामिल होने के बाद भाजपा की सीटें 74 से बढ़कर 77 हो गई हैं। लालू यादव की राजद 75 सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। यह पहली बार है, जब बिहार विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ा दल बना है। 2010 में भाजपा ने 91 सीटें हासिल की थी। उस समय जदयू 115 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी।

विज्ञापन


मुकेश सहनी का इस्तीफा मांग रही भाजपा
वहीं, बिहार विधानसभा में आज मुकेश सहनी की पार्टी से बीजेपी में गए विधायकों का मामला गरम रहा। भाजपा के विधायक मुकेश सहनी से इस्तीफा मांग रहे हैं। सहनी की नैतिकता वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जो पीएम और गृह मंत्री को अपशब्द कह सकता है, वो हमारे लिए कुछ भी कह सकता है। नैतिकता सभी के लिए होती है। सिर्फ एक के लिए नहीं होती है।  
विज्ञापन


शाहनवाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नतीजा बहुतों को जवाब है। लगातार हमारे नेतृत्व का अपमान किया जा रहा था। इसी वजह से तीनों नेताओं ने वीआईपी को छोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा डीएनए तो भाजपा का है। अब भाजपा नम्बर एक की पार्टी है। उन्होंने बोचहां की सीट पर भी जीत का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरजेडी विधायक इस मामले के बहाने अब मुकेश सहनी और सीएम नीतीश कुमार पर तंज कस रहे हैं। उनका कहना है कि आज मुकेश सहनी हटे हैं, कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हटेंगे। सदन के अंदर मुकेश सहनी खुद मोबाइल में व्यस्त दिखे। उनके बगल में कई मंत्री बैठे हुए थे लेकिन, बातचीत नहीं हो रही थी। भाजपा ने एक बार फिर मुकेश सहनी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed