फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   wife were quarreling, angry husband cut tongue of his second wife with blade into two pieces

बिहार: लड़ रही थीं दोनों पत्नियां, गुस्साए पति ने ब्लेड से काट दी जुबान

Fri, 18 Oct 2019 01:40 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 18 Oct 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
wife were quarreling, angry husband cut tongue of his second wife with blade into two pieces
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जिले के सकरा थाना के सरैया गांव में दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साए पति ने दूसरी पत्नी की ब्लेड से  जीभ काट दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी पति को पोल से बांध दिया। बाद में जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई।

विज्ञापन


आरोपी पति की पहचान मोहम्मद शफीक के तौर पर हुई है। वहीं पीड़िता की पहचान 22 साल की मीना खातून के तौर पर हुई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टर अमलेंदु का कहना है कि महिला की जीभ में गंभीर जख्म है। शरीर से काफी ज्यादा खून निकल गया है। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


वहीं घटना के संबंध में पीड़िता की मां आयशा खातून ने दामाद और बेटी की सौतन पर एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। आरोपी घटना वाले दिन ही राजस्थान से लौटा था। दोनों सौतनें आपस में लड़ रही थीं। दूसरी पत्नी मीना प्रताड़ना से तंग आकर घर से बाहर निकलकर चिल्ला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे शफीक को गुस्सा आ गया और उसने पहले मीना को कमरे में बंद करके पीटा। उसके बाद ब्लेड से उसकी जीभ के दो टुकड़े कर दिए गए। स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को पोल से बांधकर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। परिवारवालों का कहना है कि पहली पत्नी से बच्चा न होने की वजह से आरोपी ने मीना को झांसा देकर निकाह किया था।


हालांकि वह पहली पत्नी के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करने लगा। उसे न तो ठीक तरह से खाना दिया जाता और न ही सोने को कमरा। प्रताड़ना से तंग आकर जब वह चिल्लाती तो उसे जीभ काटकर आवाज बंद करने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने मोहम्मद शफीक के अलावा उसकी पहली पत्नी अंगूरी खातून के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद से अंगूरी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed