फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife got Angry from her husband's second marriage, committed suicide by consuming poison in Jamui

Bihar News: जमुई में पति की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 06 May 2023 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 May 2023 02:32 PM IST
सार

खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर कीटनाशक दवा खाकर महिला के आत्महत्या करने के मामला सामने आया है। बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Wife got Angry from her husband's second marriage, committed suicide by consuming poison in Jamui
अपने बच्चे के साथ रीना देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव स्थित टोलाटांड निवासी एक महिला ने शनिवार की सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति के दूसरी शादी करने से नाराज थी। मृतका की पहचान टोलाटांड मोहल्ला निवासी विकास साह की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रीना का पति दूसरे राज्य में मजदूरी काम करता है। जहां उसने दूसरी शादी कर ली। इस बात से नाराज रीना देवी ने शनिवार की अहले सुबह जहर खा लिया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। तभी आनन-फानन में परिजनों महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इस दौरान पटना में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मृतक के मायके वालों ने खैरा थाना को सूचना दी। सूचना पर खैरा थाना पुलिस मृतका के घर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


मृतका के भाई सुधीर कुमार साह ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उसका पति विकास कुमार साह, ससुर मसूदन साह, सास सोना देवी, भाई चंदन साह सहित अन्य लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रीना की शादी 14 साल पहले हुई थी। विकास बेंगलुरु में जाकर मजदूरी का काम करता है और वहीं पर उसने एक महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर कीटनाशक दवा खाकर महिला के आत्महत्या करने के मामला सामने आया है। बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed