फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife attacked husband with Belan

Gopalganj: पत्नी ने गुस्से में बेलन से फोड़ा सिर, घायल पति पहुंचा थाने

Thu, 29 Dec 2022 05:44 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अर्पित याग्निक Updated Thu, 29 Dec 2022 05:44 PM IST
सार

बच्चों को लेकर हुए झगड़े में पत्नी ने पति पर बेलन से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल पति बेलन लेकर स्टेशन रोड महिला थाने ही पहुंच गया और शिकायत की।

विज्ञापन
Wife attacked husband with Belan
गोपालगंज थाना - फोटो : social media

विस्तार

स्टेशन रोड महिला थाने में गुरुवार को एक अजीब मामला सामने आया। जब एक व्यक्ति घायल अवस्था में हाथ में बेलन लेकर थाने पहुंच गया। वहां व्यक्ति ने थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाई तो मामला पति-पत्नी के झगड़े का निकला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


स्टेशन रोड पर किराए के मकान रहने वाले एक दंपती का आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ते हुए बात मारपीट तक जा पहुंची। इसी बीच पत्नी ने गुस्से में पति पर बेलन से वार कर दिया। हमले में घायल पति इसके बाद सीधे बेलन लेकर महिला थाने जा पहुंचा। 
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति शशि कुमार ने बताया कि वह सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है। सुबह घर से काम के लिए निकल ही रहा था कि बच्चों को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। बात विवाद तक नहीं रुकी। मेरी पत्नी ने गुस्से में आकर मेरे सिर पर बेलन से हमला कर दिया। जिससे मेरा सिर फट गया है। थानाध्यक्ष आफसा प्रवीन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पति-पत्नी को थाने में बुलाया गया है। दोनों से घटना की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed