फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   who is vip president mukesh sahani son of mallah

बिहार चुनाव: जानिए मुकेश सहनी के बारे में जो खुद तो हार गए लेकिन पार्टी का सिक्का जमा दिया

Wed, 11 Nov 2020 04:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 11 Nov 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
who is vip president mukesh sahani son of mallah
मुकेश साहनी - फोटो : ANI

बिहार की राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने उतरे विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को भले ही हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने चार सीटों पर कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन


मुकेश सहनी ने बिहार की राजनीति में 2013 में एंट्री मारी थी। बिहार में मल्लाह जाति से आने वाले सहनी मल्लाहों के नए नेता बनकर उभरे और उन्हें सन ऑफ मल्लाह कहा जाने लगा। टि्वटर पर मुकेश सहनी के 8 हजार 632 फॉलोवर हैं।
विज्ञापन


बिहार की राजनीति में आने से पहले वह मुंबई में फिल्म के सेट बनाने का काम करते थे, जिसमें शाहरूख खान की प्रसिद्ध फिल्म देवदास का सेट भी शामिल है। 19 साल की उम्र में वह घर से भाग गए थे। बॉलीवुड में भाग्य आजमाया और चमक उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुंबई आकर सेल्समैन की नौकरी की और खूब मेहनत करके मुंबई में ही मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी बनाई, इसके बाद उन्होंने वहां खूब पैसा कमाया। मुकेश ने मुंबई में फिल्मों, टीवी सीरियल्स और शो के सेट बनाने का काम किया है।

बिहार 2020 के चुनाव में बीजेपी मुकेश सहनी की पार्टी पर खासा मेहरबान हुई है, सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा ने न केवल विकासशील इंसान पार्टी को ग्यारह सीटें दी बल्कि एक विधान परिषद की सीट देने की भी घोषणा की।


लेकिन खुद सहरसा जिले की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मुकेश सहनी हार गए हैं। मुकेश सहनी 35 राउंड की गिनती के बाद आरजेडी के यूसुफ सलाउद्दीन से 1767 वोटों से चुनाव हार गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed