फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   What happened today in the eighth session of the Bihar Legislature, also the report of the Economic Survey

Bihar: नए गवर्नर ने बजट सत्र के पहले दिन गिनाईं राज्य सरकार की उपलब्धियां, BJP ने किया हंगामा

Mon, 27 Feb 2023 12:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Feb 2023 12:20 PM IST
सार

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। 28 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले, सोमवार को राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान विधानमंडल में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
What happened today in the eighth session of the Bihar Legislature, also the report of the Economic Survey
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया। यह सत्र आज 27 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 28 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले, सत्र की शुरुआत के पहले दिन नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने विधायकों से रचनात्मक भूमिका की अपील की। उन्होंने कहा कि सुशासन व विधि-व्यवस्था के लिए सुनियोजित तरीके से काम किया जा रहा है। बिहार सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। शराबबंदी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा और राजद विधायक में बहस
राज्यपाल ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत कई योजनाएं सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार निरंतर काम कर रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही विपक्ष में बैठी भाजपा ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि स्कूलों में शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है। इसके बाद भाजपा विधायक और राजद विधायक में बहस भी हुई। 
विज्ञापन


बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को सदन के पटल पर रखा
इधर, वित्त मंत्र विजय चौधरी ने बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को सदन के पटल पर रखा। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

What happened today in the eighth session of the Bihar Legislature, also the report of the Economic Survey
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत विधानमंडल सत्र में दिख रहीं राबड़ी देवी भी। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में 40 मजिस्ट्रेट, 50 पुलिस पदाधिकारी के साथ 350 पुलिस जवान को तैनात किया गया है। इस बाबत डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को इस बात का सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी सूरत में अनधिकृत व्यक्ति की इंट्री विधान मंडल परिसर में नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विधान सभा, विधान परिषद् और सचिवालय क्षेत्र में बिना आई कार्ड के किसी भी व्यक्ति या वाहन का प्रवेश निषेध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed