फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wedding ceremony turns into a battlefield, two sides clash amid firing and lathicharge, 8 detained

Bihar News: शादी समारोह बना युद्ध का मैदान, फायरिंग-लाठीचार्ज के बीच दो पक्षों में बवाल, 8 हिरासत में

Mon, 05 May 2025 01:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 05 May 2025 01:24 PM IST
सार

Gaya News:  गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के परसावां गांव में शुक्रवार शाम एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में जोरदार झगड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया, तब लोगों को इसके बारे में पता चला।


 

विज्ञापन
Wedding ceremony turns into a battlefield, two sides clash amid firing and lathicharge, 8 detained
गया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के परसावां गांव में शुक्रवार शाम को एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तब लोगों को पूरी बात की जानकारी मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चल रहे हैं और एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन


इस झगड़े से कुछ देर के लिए गांव का माहौल युद्ध के मैदान जैसा हो गया। किसी गांव वाले ने यह घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में एक आदमी देसी पिस्टल लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमका रहा है। वहीं, एक महिला कहती दिख रही है कि उसे लाठी से पीटा गया, और वह दर्द से कराह रही है। इस झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, इस झगड़े की वजह तीन साल पुरानी एक प्रेम विवाह से जुड़ी हुई है। बताया गया कि टनकुप्पा थाना क्षेत्र के परसावां गांव के तीन युवक पहले एक साथ शहर में एक ही कमरे में रहकर पढ़ाई करते थे। उसी दौरान उनमें से एक युवक ने गांव की ही एक लड़की से कोर्ट में शादी कर ली। लड़का और लड़की दोनों एक ही जाति और परिवार (गोतिया) के थे। यह शादी लड़की के परिवार को पसंद नहीं थी, और तभी से रंजिश शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े:  ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; परिवार में मचा कोहराम


बीते शुक्रवार को रामप्यारे पासवान के दो बेटों की शादी हो रही थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। महिलाएं और पुरुष देव पूजा के लिए जा रहे थे। उसी समय सुरेश पासवान, जो कि सरकारी शिक्षक हैं, अपने परिवार वालों के साथ अचानक वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वीडियो में सुरेश पासवान हाथ में देसी कट्टा लिए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने मौके पर कई राउंड फायरिंग भी की।

यह भी पढ़े:  खेत देखने गए बुजुर्ग पर गिरा ठनका, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही टनकुप्पा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। इस बीच लड़के के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया है। इस मामले में वजीरगंज के डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत देर रात टनकुप्पा थाना को मिली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed