फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   I leave janta pariwar due to congress: Mulayam

कांग्रेस के कारण तोड़ा महागठबंधन से रिश्ता : मुलायम

Mon, 12 Oct 2015 12:43 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
I leave janta pariwar due to congress: Mulayam

बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव चुनावी दंगल में हुंकार भरने पहुंचे। उन्होंने नीतीश और लालू पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश की कभी भी मंशा ही नहीं रही कि मैं महागठबंधन का नेता बनूं। सपा सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की वजह से महागठबंधन से नाता तोड़ा। भभुआ में रविवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने महागठबंधन से अलग होने के कारणों का भी खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महागठबंधन में कांग्रेस के लिए कोई स्थान नहीं था। इस गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने के कारण ही सपा उससे अलग हुई।

नीतीश कुमार धोखेबाज नेता

I leave janta pariwar due to congress: Mulayam

मुलायम ने कहा कि नीतीश कुमार धोखेबाज नेता हैं। सपा सुप्रीमो ने कहा कि जब वह जनता परिवार को एकजुट कर रहे थे, तब नीतीश दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने जब कांग्रेस से हाथ मिला लिया, तो मैं अलग हो गया। भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए मुलायम ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि उनके राज में प्रदेश की जनता असुरक्षित है। नेता जी ने इशारे ही इशारों में कांग्रेस पर भी तीखे हमले बोले।

राजद सुप्रीमो लालू पर बोलते हुए मुलायम ने कहा कि उन्होंने उसके साथ हाथ मिला लिया, जिसने उन्हें जेल भिजवाने का काम किया था। मुलायम ने कहा कि लालू को पांच साल की सजा दिलाने वाले नीतीश ही हैं।

मुलायम ने पूछा कि पता नहीं ऐसी क्या मजबूरी थी कि लालू महागठबंधन के साथ हो गए। सपा सुप्रीमो ने कहा कि जब मैंने तीसरे मोर्चे की बैठक की बात कही, तो मुझे लालू जी ने कहा कि मैं दिल्ली में हूं, इसके बाद जब मैं उनसे मिलने दिल्ली गया, तो खबर मिली कि वह और नीतीश जी पटना में हैं। उनकी कभी भी ये मंशा नहीं रही कि मैं तीसरे मोर्चे का नेता बनूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed