फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   we are working on Raghuvansh Prasad Singh's suggestions: Bihar government

बिहार सरकार ने कहा, रघुवंश प्रसाद सिंह के सुझावों पर काम कर रहे हैं

Fri, 18 Sep 2020 06:01 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Fri, 18 Sep 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
we are working on Raghuvansh Prasad Singh's suggestions: Bihar government
रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि उनका विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह के पत्र में उठाए गए मुद्दों पर काम शुरू कर रहा है। रघुवंश सिंह ने 13 सितंबर को एम्स, दिल्ली में अंतिम सांसद लेने से पहले 10 सितंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कुछ आवश्यक कार्यों को कराने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


रघुवंश सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश सिंह को संबोधित एक पत्र में मंत्री ने उन्हें सूचना दी है- यह उनका (रघुवंश सिंह के) अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने अपने अंतिम क्षणों में भी जनता का ख्याल रखा और जल संसाधन विभाग से संबंधित कुछ काम के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मुझसे इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


समाजवादी नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संजय ने कहा कि मुझे रघुवंश बाबू के आकस्मिक निधन पर दुख हुआ है। मैं आपके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले के बेनीपुरी गांव में प्रख्यात कवि रामवृक्ष बेनीपुरी का स्मारक बनाने और उनके घर की सुरक्षा के लिए रिंग बांध बनाने आदि विषयों पर सैद्धांतिक निर्णय लिया जा चुका है। रघुवंश ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कुछ अन्य मुद्दों को भी उठाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed