फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ward member relative shot in hilsa, bihar cm nitish kumar district nalanda on threat after open firing

Bihar News : सीएम नीतीश के गृह जिले में गूंजी गोलियां; वार्ड पार्षद के भांजे समेत दो घायल, पटना रेफर

Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
सार

Bihar Police : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों क्राइम नहीं होने की बात कही तो अपराधियों ने लगातार जवाब दिया। शनिवार की देर शाम सीएम के गृह जिले में वार्ड पार्षद के भांजे समेत दो को गोली मार दी। गोलियों की आवाज से हिलसा शहर सहम गया।

विज्ञापन
Ward member relative shot in hilsa, bihar cm nitish kumar district nalanda on threat after open firing
अस्पताल में इलाज कराता घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड पार्षद के भांजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया जिसमें वार्ड पार्षद के भगिना समेत दो लोग घायल हो गये। घटना हिलसा शहर के काजी बाजार मोहल्ला की है। घायल युवक काजी बाजार मोहल्ला निवासी दयानन्द प्रसाद का पुत्र विकास कुमार उर्फ हरेराम कुमार (18) है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अचानक होने लगी गोलीबारी 
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बीते दो दिनों से असमाजिक तत्वों के द्वारा रात में रुक रुक कर गोलीबारी की जा रही थी। शनिवार की देर शाम पुनः अचानक फायरिंग होने लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। गोलीबारी के दौरान बाजार से घर जा रहे नगर परिषद हिलसा के वार्ड संख्या 19 के पार्षद रूनी देवी के भगना विकास कुमार उर्फ हरेराम के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने विकास को इलाज के लिये हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


आपसी विवाद में हुई गोलीबारी 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। सभी लोग एक साथ बैठकर नशा कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर आपस में बहस हुई और आपस में विवाद हो गया। विवाद होते होते बात बढ़ गई और गोलीबारी होने लगी। इसी गोलीबारी में वार्ड पार्षद के भगिना समेत दो लोग घायल हो गये। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि वार्ड पार्षद रूनी देवी की तरफ से पुलिस को अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फ़िलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed