फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   voting in bihar for third phase

बिहार: तीसरे चरण में 53.32 फीसदी मतदान

Wed, 28 Oct 2015 05:48 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
voting in bihar for third phase

बिहार में तीसरे चरण की 50 सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया। दूसरे चरण के 12 दिनों बाद हुए तीसरे चरण के मतदान के लिए लोग सुबह से ही पूरे जोश के साथ मतदान के लिए उमड़े थे। तीसरे चरण में कुल 53.32 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन


तीसरे चरण में राजधानी पटना के अलावा सारण, वैशाली, नालंदा, भोजपुर और बक्सर जिले की 50 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। जानकारी के अनुसार 10 विधानसभा में शाम चार बजे तक वोट डाले गए जबकि बाकी 40 सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन


सत्ताधारी महागठबंधन और विपक्षी एनडीए, दोनों ही गठबंधनों के लिए ये चरण बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि तीसरे चरण में कई महत्वपूर्ण सीटों पर दांव लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण में कुल 808 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 71 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में दिग्गज उम्मीदवारों में भाजपा के नंद किशोर यादव, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव शामिल हैं।

तीसरे चरण के लिए 808 उम्‍मीदवार मैदान में हैं

voting in bihar for third phase

बुधवार को जिन 50 सीटों पर मतदान हुआ, 2010 के विधानसभा चुनाव में उनमें से 23 सीटें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), आठ सीटें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और 19 सीटें भाजपा के पास थीं।

लेकिन साल 2010 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल थी। वहीं राजद ने रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

महागठबंधन की तरफ़ से इस चरण में आरजेडी 25 सीटों पर, जेडी-यू 18 पर और कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनडीए में भाजपा 34 सीटों पर, लोजपा 10, हम 4 और आरएलएसपी 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed