फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vote katua party in bihar

बिहार में कौन-कौन सी हैं वोट कटवा पार्टी?

Mon, 12 Oct 2015 02:38 PM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
Vote katua party in bihar

बिहार चुनावों पर बीबीसी की विशेष सिरीज़ 'बूझिए ना बिहार को' में हम आपको अगले कुछ दिनों तक राज्य से जुड़े मिथकों और तथ्यों के बारे में बताते रहेंगे। इस कड़ी में जानिए, क्या है 'वोट कटवा' पार्टी और इस बार चुनाव मैदान में कौन कौन वोट कटवा पार्टी हैं?

विज्ञापन


बिहार चुनाव में बड़े पैमाने पर राजनीतिक पार्टियां हिस्सा लेती हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर पार्टिया सिर्फ़ राज्य में अपना आधार बढ़ाने के लिए उम्मीदवार उतारती हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा इत्यादि ऐसे ही दल हैं, ये अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारते हैं और उन्हें कुछ वोट भी मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2010 का चुनाव इस मायने में अलग था। दो गठबंधन के चुनाव मैदान में होने के अलावा कई पार्टियां स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में थीं, इन पार्टियों ने बड़ी संख्या में अपने उम्मीदवार उतारे थे।

कौन है 'वोट कटवा' पार्टी?

Vote katua party in bihar

पर बिहार विधानसभा के मौजूदा चुनाव में इनमें से ज़्यादातर को सिर्फ़ दूसरे दलों के वोट काटने वाली पार्टी के तौर पर देखा जाएगा। इस बार कौन-कौन 'वोट कटवा' पार्टी चुनाव मैदान में हैं?

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी और मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को मुश्किल से कोई सीट मिले, लेकिन दोनों राजद के यादव वोट बैंक में सेंध जरूर लगाएंगी। असदउद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी मैदान में है।

पासवान-मांझी के वोटों में सेंध?
ओवैसी की पार्टी ने बिहार के सीमांचल में उन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारने का फ़ैसला किया है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी ख़ासी संख्या है।

यह पार्टी कोई सीट जीत पाएगी, इसमें संदेह ही है, लेकिन यह लालू-नीतीश के मुस्लिम वोट बैंक को कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है। बहुजन समाज पार्टी भी अपने उम्मीदवार के ज़रिए बीजेपी के सहयोगी पासवान और मांझी की पार्टी के वोटों में सेंध लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed