{"_id":"64a953be51dc6e1eb90182bb","slug":"video-of-students-cleaning-toilet-in-government-school-in-siwan-goes-viral-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों से टॉयलेट साफ करवाने का वीडियो वायरल; बीईओ ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों से टॉयलेट साफ करवाने का वीडियो वायरल; बीईओ ने दिए जांच के आदेश
Sat, 08 Jul 2023 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:47 PM IST
सार
उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों से टॉयलेट साफ करवाने के मामले को लेकर बीईओ श्रवन कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर नियम संगत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों द्वारा टॉयलेट साफ करने की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगंवा गांव में स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, बच्चों के क्लास का टाइम है और शिक्षक द्वारा बच्चों से टॉयलेट साफ कराया जा रहा है। यह वीडियो सात जुलाई यानी कल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों का कहना है कि हम लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं। लेकिन यहां तो टॉयलेट साफ कराया जा रहा है, यह काफी निंदनीय है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग
जानकारी के मुताबिक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगावां में स्थित है। जहां बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में बच्चों से क्लास छुड़वाकर टॉयलेट साफ करवाने का मामला सामने आया है। ऐसी एक घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसे लेकर अभिभावकों का कहना है कि बच्चों से इस तरह का कार्य करवाना बहुत ही निंदनीय है। जहां स्कूल में टॉयलेट साफ-सफाई और स्कूल की साफ-सफाई या झाड़ू वगैरह के लिए सरकार अलग से पैसा देती है। फिर भी नियमों को ताक पर रखकर स्कूल में पढ़ने आए विद्यार्थियों से टॉयलेट साफ कराया जा रहा है। इस पर अभिभावक अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीवान में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों से टॉयलेट साफ करवाने के मामले में जब बीईओ श्रवन कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर नियम संगत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन