{"_id":"66d9bf335360f692d1089221","slug":"video-of-people-drinking-alcohol-in-sugarcane-field-in-bettiah-goes-viral-three-accused-arrested-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पार्टी कर बनाया वीडियो, शराबी बोले-गन्ने के खेत में पीने वालों को मिले पांच-पांच हजार, CM से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पार्टी कर बनाया वीडियो, शराबी बोले-गन्ने के खेत में पीने वालों को मिले पांच-पांच हजार, CM से की ये मांग
Thu, 05 Sep 2024 07:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:54 PM IST
सार
वायरल वीडियो में शराबियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकाते हुए कहा कि इस बार हम लोगों ने आपको मोदी के नाम पर जिताया है। लेकिन, 2025 में आपका प्रलय होगा, नहीं तो जल्दी से बिहार में शराबबंदी खत्म करें। बिहार का पैसा नेपाल जा रहा है, 30 रुपये की शराब यहां 100 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
खेत में शराब पीते हुए बनाया वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में तीन शराबियों का गन्ने के खेत में शराब और कबाब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी सुरेश कुशवाहा, रामटहल महतो और हरपुरवा गांव निवासी ललन देव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में तीनों आरोपी गन्ने के खेत में बैठकर शराब पीते हुए बिहार सरकार की शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आरोपियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकाते हुए कहा कि इस बार हम लोगों ने आपको मोदी के नाम पर जिताया है। लेकिन 2025 में आपका प्रलय होगा, अगर जल्दी से बिहार में शराबबंदी खत्म नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार का पैसा नेपाल जा रहा है, 30 रुपये की शराब यहां 100 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
वीडियों में तीनों व्यक्ति कह रहे हैं कि नीतीश चाचा हम लोगों का सपोर्ट करें। क्योंकि, हम लोग गन्ने के खेत में शराब पी रहे हैं। इस दौरान तीनों शराबियों ने सीएम नीतीश कुमार को अपशब्द का प्रयोग भी किया। तीनों ने कहा है कि शराबबंदी करें, लेकिन गन्ने के खेत में शराब पीने का छूट दें। जो गन्ने के खेत से बाहर शराब पिए उसे गिरफ्तार कराएं और गाना के खेत में शराब पीने वाले लोगों के खाते में पांच-पाच हजार रुपए भेजें। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों शराबियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुनिल सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो को आरोपियों ने तीन सितंबर को बनाया था जो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को तीनों शराबी जोगापट्टी के मच्छगांवा में कंस दहन का मेला देखने गए थे। वहां से लौटने के दौरान तीनों आरोपितों ने शराब और कबाब लेकर बगही गांव के पास गन्ने के खेत में शराब पी, जिसका वीडियो भी बनाया।