फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Video of Panchayat Samiti member husband dancing with liquor bottle in Samastipur goes viral; Police arrested

Bihar News: पंचायत समिति सदस्य पति का शराब की बोतल के साथ डांस का वीडियो वायरल; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 22 Sep 2023 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Sep 2023 07:07 PM IST
सार

Bihar Liqour Ban: समस्तीपुर में पंचायत समिति सदस्य के पति का शराब की बोतल के साथ नशे में नर्तकी संग डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Video of Panchayat Samiti member husband dancing with liquor bottle in Samastipur goes viral; Police arrested
हाथ में शराब की बोतल लेकर नाचता जनप्रतिनिधि का पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति नवीन साह का शराब की बोतल के साथ नर्तकी संग डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो विश्वकर्मा पूजा के मौके पर हरपुर भिंडी गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बनाया गया बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर नवीन साह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ताजपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके यहां शराब पीने और पिलाने के मामले रुक नहीं रहे। रोज कहीं न कहीं शराब के साथ वीडियो वायरल हो रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। ताकि शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा सके और लोगों को शराब से दूर रखा जा सके। लेकिन इन तमाम प्रयासों को जनप्रतिनिधि ही नाकाम करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति नवीन साह का वायरल वीडियो सामने आया है। उसमें वह नर्तकी के साथ शराब के नशे में धुत होकर बोतल लिए मंच पर सरेआम ठुमके लगा रहा है। शराबी फिल्म के गीत ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ पर वह नर्तकी के साथ नाच रहा है। इस दौरान वह कई बार नर्तकी को सरेआम बांहों में भी खींच लेता है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि हरपुर भिंडी पंचायत समिति सदस्य के पति ने विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने दरवाजे के पास ही नर्तकी के डांस का आयोजन करवाया था। वहीं मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में ताजपुर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। सत्यापन के बाद इस मामले में नवीन साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed