फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali News: Bike rider dies after being hit by a high-speed vehicle in Garaul

Vaishali News: गरौल में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने जब्त किया हाइवा

Sat, 27 Jul 2024 08:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jul 2024 08:55 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने हाइवा को पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने हाइवा को जब्त कर लिया। संजय कुमार अपने भतीजे के साथ सब्जी मंडी से लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Vaishali News: Bike rider dies after being hit by a high-speed vehicle in Garaul
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरौल थाना क्षेत्र के गोढिया पुल पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने चलती बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


मृतक गरौल थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी दीप नारायण सिंह के (37) वर्षीय पुत्र संजय कुमार ने बताया कि भतीजे के साथ सब्जी मंडी से सब्जी की खरीदारी कर अपनी चाय की दुकान जा रहे थे तभी गोढिया पुल पर तेज रफ्तार हाइवा ने चलती बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से बाइक सवार युवक के सिर पर हाइवा का पहिया चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इधर, मौत के बाद गरौल थाने की पुलिस अधिकारी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इधर मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था जिसके एक तीन साल का लड़का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed