{"_id":"641c20b0dd404e9fd802d666","slug":"vaishali-crime-youth-shot-dead-in-bihar-vaishali-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishali Crime: युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने ही वारदात को दिया अंजाम, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishali Crime: युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने ही वारदात को दिया अंजाम, ये है पूरा मामला
Thu, 23 Mar 2023 03:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Mar 2023 03:51 PM IST
सार
बिहार के वैशाली जिले में एक युवक की हत्या हुई है। मृतक युवक नगर थाने के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित सांचीपट्टी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया गया कि युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी क्रम में घर के पास उसके दोस्त ने उसे गोली मारी और वह बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सांचीपट्टी के रहने वाले संजय कुमार का पुत्र प्रियांशु कुमार है, जो अपराधिक मामलों का आरोपी भी था।
विज्ञापन
वहीं, गृह भेदन के एक मामले में नगर थाना पुलिस को प्रियांशु की तलाश थी। यही नहीं बताया जा रहा है कि प्रियांशु किसी अपराधिक गिरोह से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस प्रियांशु की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी बीच प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और पुलिस प्रियांशु के हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कहासुनी हुई और विवाद आगे बढ़ा...
पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियांशु अपने किसी दोस्त के साथ ही बाइक से लौट रहा था। इसी बीच उसके दोस्त से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई। विवाद आगे बढ़ा और दोस्त ने ही नजदीक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। प्रियांशु को एक गोली मारी गई, जो सीधे उसके सीने में लगी। घर के पास गोली मारकर उसकी हत्या की गई है, जिसके बाद घरवालों ने नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इस विषय में प्रियांशु के परिजनों ने भी कोई खास जानकारी नहीं दी है।
परिजनों ने क्या कहा...
सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने आए प्रियांशु के चाचा रामपुकार सिंह ने बताया, उनको जानकारी मिली कि प्रियांशु को गोली मारी गई है। इससे ज्यादा उनके पास इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, नगर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सांचीपट्टी निवासी संजय कुमार के पुत्र प्रियांशु कुमार की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के आरंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियांशु बाइक से अपने दोस्त के साथ आ रहा था, जब उसके दोस्त ने गोली मारकर उसकी हत्या की है।