{"_id":"5bf007c7bdec22693257c64c","slug":"upendra-kushwaha-ultimatum-to-bjp-will-meet-with-pm-modi-on-seat-sharing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशवाहा का भाजपा को अल्टीमेटम, सीट बंटवारे पर शाह से नहीं मोदी से करेंगे मुलाकात, 30 तक का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशवाहा का भाजपा को अल्टीमेटम, सीट बंटवारे पर शाह से नहीं मोदी से करेंगे मुलाकात, 30 तक का दिया समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 17 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Upendra Kushwaha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहार में सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान पर उन्होंने शनिवार को कहा कि अब वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब सीट बंटवारे पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब 30 नवंबर तक का समय है। इसके बाद वह अपना फैसला लेंगे।
यही नहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बनती है तो 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही उन्होंने नीतीश के नीच वाले बयान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी ऊंच-नीच विरोध दिवस भी मनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। उन्होंने कहा कि नीतीश को राज्य में हो रही अपराध की घटनाओं पर लगाम लगानी चाहिए।
उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश हो रही है। कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद नेताओं को प्रलोभन दे रहे हैं। जो कि गलत है उन्हें ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए।