फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha on Parliament House inauguration controversy, says opposition has neither any work nor issue

Politics: संसद भवन उद्घाटन विवाद पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, कहा- विपक्ष के पास न तो कोई काम है और न ही मुद्दा

Sat, 27 May 2023 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 May 2023 07:40 PM IST
सार

उपेंद्र कुशवाहा ने संसद भवन के उद्घाटन से पहले विपक्ष के विरोध पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में विधानसभा भवन का उद्घाटन हुआ, कहां किसी ने राष्ट्रपति को बुलाया। ये कोई मुद्दा ही नहीं है।

विज्ञापन
Upendra Kushwaha on Parliament House inauguration controversy, says opposition has neither any work nor issue
सुपौल के गांधी मैदान में सभा के दौरान आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्ष के पास न तो अब कोई मुद्दा बचा है और न ही कोई काम। यह कहना है राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का। उपेंद्र सुपौल के गांधी मैदान में शनिवार को पार्टी की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान IRS सेवा के बड़े पद से सेवा निवृत हुए बैधनाथ मेहता ने आरएलजेडी की सदस्यता भी ग्रहण की।

विज्ञापन


'ये कोई मुद्दा ही नहीं है'
इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने संसद भवन के उद्घाटन से पहले विपक्ष के विरोध पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के पास न तो कोई मुद्दा बचा है और न ही कोई काम। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में विधानसभा भवन का उद्घाटन हुआ, कहां किसी ने राष्ट्रपति को बुलाया। बिहार में भी मुख्यमंत्री जी ने कई उद्घाटन किए। उन्होंने तो किसी को नहीं बुलाया। ये कोई मुद्दा ही नहीं है।
विज्ञापन


'नीतीश के आसपास रहते हैं चार-पांच सलाहकार'
इस दौरान आरएलजेडी प्रमुख ने सीएम नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। उपेंद्र ने कहा कि जिस समय मैंने नीतीश कुमार के साथ समझौता किया, उस समय परिस्थिति कुछ और थी। बिहार की जनता ने जिस मुद्दे पर वोट किया था कि लालटेन युग बिहार को दूर रखना है। उस मिशन को आगे बढ़ाना है। लेकिन नीतीश के आसपास चार-पांच सलाहकार रहते हैं। वे जो नीतीश कुमार के दिमाग में भर देते हैं, वही घुसा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी'
नीतीश कुमार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में अगर उपेंद्र कुशवाहा पसंद नहीं था, तो अपने समाज से किसी और को उत्तराधिकारी बना देते। लेकिन उन्होंने लालटेन के युवराज (तेजस्वी यादव) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। अपने सिर पर लालटेन लेकर जिंदाबाद करने लगे। वह काम उपेंद्र कुशवाहा नहीं कर सकता। अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं कर सकता हूं। उपेंद्र ने कहा कि कुछ लोग हमसे नाराज भी होंगे कि क्यों मैंने नीतीश कुमार से समझौता किया फिर तोड़ लिया। उस नाराजगी के लिए माफी मांगता हूं। अब नए समाज के निर्माण में हमारा साथ दीजिए, अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed