{"_id":"5bef8a7ebdec22697652ba16","slug":"upendra-kushwaha-can-leave-nda-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एनडीए का साथ छोड़ देंगे उपेंद्र कुशवाहा? पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी घोषणा की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एनडीए का साथ छोड़ देंगे उपेंद्र कुशवाहा? पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी घोषणा की अटकलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था पर बने गतिरोध और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उनका अपमान किये जाने पर शनिवार को पटना में होने वाली पार्टी बैठक में चर्चा की जाएगी। कुशवाहा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए वक्त मांगा था लेकिन भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
रालोसपा नेता शनिवार सुबह पटना में अपनी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए जाएंगे और भाजपा के सूत्रों ने कहा कि उससे पहले शाह से उनकी मुलाकात की कोई संभावना नहीं लगती। कुशवाहा गुरूवार को पटना से दिल्ली के लिए निकले थे और उन्होंने ट्वीट किया था कि सीट-बंटवारे पर और कुमार द्वारा किये गये कथित अपमान पर बातचीत के लिए शाह से मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से बातचीत में कुशवाहा ने दावा किया कि उनकी पार्टी 2014 के चुनावों की तुलना में बढ़ गयी अपनी ताकत के अनुरूप ही 2019 के लोकसभा चुनावों में सीटें चाहती है। 2014 में पार्टी तीन सीटों पर लड़ी थी। भाजपा ने संकेत दिया है कि वह कुशवाहा को दो से ज्यादा सीटें नहीं दे सकती। कुशवाहा ने अपने इस आरोप को भी दोहराया कि कुमार ने उन्हें ‘नीच’ कहा था। अटकलें हैं कि बैठक में कुशवाहा भाजपा नीत राजग में बने रहने के संबंध में बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन