{"_id":"5f686f892dbcee5b121ad4de","slug":"unscrupulous-criminals-in-bihar-liquor-traders-attacked-police-team-that-raided-in-siwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में अपराधी बेखौफ, छापा मारने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में अपराधी बेखौफ, छापा मारने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला
Mon, 21 Sep 2020 03:21 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 21 Sep 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। सीवान जिले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब बल पर हमला बोला गया है। बताया गया है कि पुलिस टीम और एक्साइज टीम जिले के जीबीनगर थाना के रौजागौर गांव में शराब कारोबारियों के यहां छापा मारने गई थी। इस दौरान कारोबारियों ने टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस हमले में इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। वहीं, टीम के अन्य सदस्य भी घायल हुए। फिलहाल, उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों की हिम्मत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने टीम के साथ गईं दो महिला कांस्टेबल को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, पुलिस बल पर लगातार दूसरे दिन हमले की खबर सुनकर प्रशासन सकते में है। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
फिलहाल, पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ खोज अभियान शुरू किया गया है। माना जा रहा है कि गिरफ्त में आते ही पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।