फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unknown vehicle ran over an elderly man who went out for walk on road in Siwan in morning; died on spot

Bihar News: सुबह सड़क पर टहलने निकले बुजुर्ग शख्स को कुचलकर फरार हुआ अज्ञात वाहन; मौके पर ही मौत

Sun, 17 Dec 2023 03:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Dec 2023 03:29 PM IST
सार

Siwan Hindi News: सीवान में सुबह सड़क पर टहलने निकले बुजुर्ग शख्स को कुचलकर एक अज्ञात वाहन फरार हो गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताने लगे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया और मामले में कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Unknown vehicle ran over an elderly man who went out for walk on road in Siwan in morning; died on spot
रोड जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा के मठिया गांव निवासी रामजी राम अपने घर से टहलने सड़क पर निकले थे। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रामजी राम को कुचल कर भाग गया। वहीं, इस हादसे में रामजी राम की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। वहीं, इस घटना को लेकर परिजन और ग्रामीण भड़क गए तथा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया।

विज्ञापन

 
कुहासे की वजह से हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा के मठिया गांव निवासी आसपास रामजी राम (60) करीब 8:30 बजे उठकर सड़क पर टहलने निकले थे। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह काफी कुहासा गिर रहा था और रामजी राम सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों की नजर उनपर पड़ी तब इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ठंड के मौसम में गांव में कुहासा ज्यादा गिरता है, जिसकी वजह से रामजी राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर वहां ठोकर (ब्रेकर) बनाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। उसके बाद पुलिस और स्थानीय मुखिया के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। तब तक दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लग गई थी। जाम हटने के बाद अब आवागमन शुरू हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मॉर्चरी भेज दिया। फिर मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed