{"_id":"646dc03b4c8609539f04c61e","slug":"unknown-criminals-shot-a-farmer-in-sitamarhi-died-on-the-way-to-hospital-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीतामढ़ी में अज्ञात अपराधियों ने एक किसान को मारी गोली, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीतामढ़ी में अज्ञात अपराधियों ने एक किसान को मारी गोली, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत
Wed, 24 May 2023 01:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 24 May 2023 01:14 PM IST
सार
पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति के मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में बीती देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के मसौथा पंचायत के बठौल गांव की है। जहां मंगलवार की रात किराने की दुकान पर सामान लेने गए एक किसान को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मची है। हालांकि गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन घायल किसान को इलाज के लिए दरभंगा ले जा रहे थे। लेकिन आधे रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बठौल गांव के ही भोगेंद्र राय (50) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुपरी थाना पुलिस और पुपरी डीएसपी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अब तक गोली मारने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है। वहीं, परिजन ने भी घटना के कारणों से अपने आप को अनभिज्ञ बताया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, भोगेंद्र घर का सामान लाने के लिए गांव की किराना दुकान पर गए थे। वहीं पर अज्ञात अपराधियों ने उनको गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर स्थिति में हम उन्हें इलाज के लिए दरभंगा ले जा रहे थे। रास्ते में हालत बिगड़ने पर उन्हें सिहवाड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने भोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में ग्रामीण भी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति के मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। वही, शव को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि भोगेंद्र राय की बेटी की शादी 21 मई को ही हुई थी। 22 को उसकी बेटी की विदाई हुई। मौत की सूचना मिलने के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।