फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals became unbridled in Patna, 16 year old girl shot, student was returning home from coaching

VIDEO: पटना में अपराधी हुए बेलगाम, 16 साल की लड़की को गोली मारी, कोचिंग से घर लौट रही थी छात्रा

Thu, 18 Aug 2022 05:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 18 Aug 2022 05:46 PM IST
सार

छात्रा कोचिंग पढ़कर जब घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी है।

विज्ञापन
Criminals became unbridled in Patna, 16 year old girl shot, student was returning home from coaching
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में अपराधी एक बार फिर से बेलगाम होते जा रहे हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना का जहां अज्ञात अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की 16 साल की बेटी को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से छात्रा जब कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यहां देखें वीडियो...


लोग बोले सरकार बदलने का असर दिख रहा
वहीं जब मीडिया ने इस घटना की जानकारी ली तो स्थानीय लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर खासी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना था कि बिहार में पहले भी प्रशासन और पुलिस व्यवस्था लचर थी। सरकार बदलने का असर अब साफ दिख रहा है। लोगों ने कहा कि सरकार बदलते ही अपराधी बेखौफ हो गए हैं और आए दिन इस तरह की घटना देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी कई वारदातों को दिया गया अंजाम
बता दें कि इससे पहले गत 10 अगस्त को बिहार में एक पत्रकार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। 11 अगस्त को एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोगों की मृत्यु हो गई।

बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा: रवि शंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री व BJP नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है। ये क्या हो रहा है नीतीश जी? ये संकेत देता है कि बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा है।


ट्रेन से 12 बच्चों को छुड़ाया गया, सात गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक ट्रेन से 12 बच्चों को बचाया गया और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को कारखानों में काम करने के लिए यूपी और पंजाब ले जाते समय मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस से बचाया गया। आरोपी बच्चों को लुधियाना, अमृतसर और सहारनपुर के कारखानों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे। पीड़ित कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, सीतामढ़ी, अररिया और शिवहर जिलों के निवासी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed