फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Jitan Ram Manjhi said - Mamata Banerjee should resign, crime against woman in Bengal

Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, बंगाल में महिला के साथ जघन्य अपराध

Sun, 01 Sep 2024 08:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Sep 2024 08:09 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी के द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा की एक महिला सीएम है और महिला के साथ जघन्य अपराध होता है तो ऐसे में तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था।

विज्ञापन
Union Minister Jitan Ram Manjhi said - Mamata Banerjee should resign, crime against woman in Bengal
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध पर केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जमकर बरसे। उन्होंने ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी न्याय यात्रा निकाल रही है। ऐसी घटना के लिए ममता बनर्जी को शर्म और लाज लगना चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त बातें उन्होंने बोधगया में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहीं।

विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी को शर्म लगनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी के द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा की एक महिला सीएम है और महिला के साथ जघन्य अपराध होता है तो ऐसे में तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट स्वत संज्ञान लेती है तो सीएम ममता बनर्जी को शर्म लगनी चाहिए। न्याय यात्रा लोगों को भ्रमित करने के लिए निकाली गई है। ऐसी जघन्य घटना पर ममता बनर्जी राजनीत कर रही है। देश की जनता के बीच पहले जो नजरिया था, अब जनता सब समझ चुकी है।
विज्ञापन


किसानों को धरना देने से नहीं होगा फायदा 
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किसान आंदोलन में विनेश फोगाट के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि हाल हीं में बजट आया है। एमएसपी बढ़ाया गया है किसानों को सुविधा दी जा रही है। पॉलिटिकल प्रॉब्लम हो तो इसका कोई जवाब नही है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी किसान और इन्वेस्ट्रो को लाभ देने का प्रयास कर रहे है। किसान के हित में अगर कोई सलाह देगा तो हमे लगता है वह जरूर मानेंगे। अब इसमें कोई राजनीत करे तो अलग बात है।कोई धरना देगा तो इससे ज्यादा फायदा होने वाला नही है।समस्या को लिखकर दे सलाह दें। वहीं भाजपा में लोबिन हेंब्रम के शामिल होने पर कहा की उनका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed