फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Giriraj Singh visited Nevada jail to meet Bihar violence accused

जयंत सिन्हा के बाद गिरिराज सिंह दंगों के आरोपियों से मिलने पहुंचे जेल, विवाद बढ़ा

Sun, 08 Jul 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 08 Jul 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh visited Nevada jail to meet Bihar violence accused

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार दंगों के आरोपियों से मिलने नवादा जेल पहुंचे। इन आरोपियों में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शामिल हैं। सिंह ने शनिवार को करीब 30 मिनट तक इन आरोपियों से बातचीत की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने मॉब लीचिंग के आरोपियों को माला पहनाकर सम्मानित किया था। उन्होंने गौ रक्षा के नाम पर एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या कर दी थी। सिन्हा का ये मामला थमा भी नहीं था कि गिरिराज सिंह भी अब विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


जेल में अपराधियों का हालचाल पूछने गए गिरिराज सिंह ने कहा कि वह उनके जेल में होने से बेहद दुखी हैं। इन लोगों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य सरकार हिंदुओं को दबाने की मानसिकता रखती है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से जीतू जी और कैलाश जी को फंसाया गया है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जब साल 2017 में रामनवमी के दौरान तनाव हुआ था तो उन्होंने ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रखने के लिए प्रयास किया। अकबरपुर में जब मां दुर्गा की प्रतीमा तोड़ी गई तब भी उन्होंने ऐसा ही किया।'
विज्ञापन


अप्रैल 2017 में राम नवमी के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अभी चार दिन पहले ही इस हिंसा में शामिल होने के आरोप में बजरंग दल के जितेंद्र प्रताप और विश्व हिंदू परिषद के कैलाश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने इन दोनों की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इससे कुछ दिनों पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जो लोग समाज को बांटने की कोशिश करेंगे वह उनके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगा आरोपी के परिवार से भी की मुलाकात

Union Minister Giriraj Singh visited Nevada jail to meet Bihar violence accused

बिहार के नवादा में इस साल मार्च में दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष के एक आरोपी के परिवार से भी गिरिराज सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 'उन्होंने हमेशा हर तरह की परिस्थितियों में शांति बनाए रखने में मदद की है। आप उन्हें दंगाई कैसे कह सकते हैं। प्रशासन को देखना चाहिए कि क्या उन्होंने वास्तव में हिंसा भड़काई है।'
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed