फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election Result 2020 Latest News: Giriraj Singh share a meme on social media about tejashwi and narendra modi have a look

Bihar Elections 2020: भाजपा की जीत के बाद गिरिराज सिंह ने शेयर किया मीम, तेजस्वी को किया 'रन आउट'

Wed, 11 Nov 2020 08:53 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 11 Nov 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election Result 2020 Latest News: Giriraj Singh share a meme on social media about tejashwi and narendra modi have a look
बिहार चुनाव 2020 : गिरीराज सिंह ने शेयर किया मीम - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम का अब सबके सामने हैं। सारे वोटों की गिनती के बाद एनडीए को बहुमत मिला है लेकिन राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मंगलवार रात जैसे ही एनडीए ने 122 का बहुमत का जादूई आंकड़ा पार किया तो खेमे में जैसे जश्न का माहौल बन गया। 

विज्ञापन



वहीं एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया से चुटकुले अंदाज में भाजपा की जीत औऱ राजद की हार को लेकर एक मीम शेयर किया है। सिंह ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें तेजस्वी यादव को रन आउट होते दिखाया गया है। गिरिराज सिंह ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है- 'गुड वन'। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार सुबह आठ बजे से बिहार में वोटों की गिनती शुरू हुई, जो देर रात तक चली। देर रात एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया, जिसके बाद यह तय हो गया कि बिहार की जनता ने एनडीए को राज्य की गद्दी संभालने का एक और मौका दिया है। 



एनडीए में भाजपा बड़े भाई की भूमिका निभा रही है, क्योंकि भाजपा गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आई है। इसलिए इस फोटो में नीतीश कुमार फिल्डिंग करते नजर आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटें, महागठबंधन को 110 सीटें, एलजेपी को एक और अन्य के खाते में सात सीटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed