फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unidentified men tried to molest teen in front of mother, when she resisted he threw acid

मां के सामने लड़की के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाब

Sat, 20 Apr 2019 10:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 20 Apr 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Unidentified men tried to molest teen in front of mother, when she resisted he threw acid
दुष्कर्म में नाकाम शख्स ने नाबालिग पर तेजाब फेंक दिया - फोटो : ANI

बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घाटना सामने आई है। जिले के अलीगंज में स्थित गंगा विहार कालोनी में एक अज्ञात हमलावर ने 17 साल की लड़की के घर में घुस गए और उसकी मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तेजाब डाल दिया। लड़की को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर बनारस चले गए। पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
नाबालिग की मां ने बताया कि वह बेटी के साथ खाना बना रही थीं। तभी कुछ बदमाश मुंह पर कपड़ा ढंककर घर के अंदर घुस आए। सभी हथियारों से लैस थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी और लड़की को खींचकर ले जाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तेजाब फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने छात्रा की मां पर भी तेजाब फेंका और हथियार लहराते हुए छत की तरफ भाग गए। छटपटाते हुए बेटी हॉल में गिर गई। उसकी चीखें सुनकर वहां लोग पहुंचे। तेजाब से झुलसी छात्रा मदद के लिए चिल्ला रही थी। उसकी चीखें सुनकर काफी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए।

धक्का देने पर छात्रा की मां ने दरवाजा खोला तो छात्रा हॉल के फर्श पर गिरकर तड़प रही थी। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश तो हाथ लगाते ही उसकी त्वचा निकलने लगी। इसके बाद महिलाओं ने संभलकर उसे कुर्सी में बिठाया और कुर्सी सहित मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे।

घर से भागते समय बदमाशों का एक कट्टा किचन में छूट गया जबकि छत के मुख्य रास्ते पर प्लास्टिक का एक थैला मिला है जिसमें एक रुमाल था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की है। 


भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती ने कहा, 'पीड़िता के पिता की अलीगंज में सोने-चांदी की दुकान है। घटना के समय पिता दुकान पर थे। पीड़िता इंटर में पढ़ती है और उसके दो छोटे भाई हैं। शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। मैं घटना की निगरानी कर रहा हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed