{"_id":"6818765840429748ad0ce4ab","slug":"uncontrolled-truck-hit-a-car-parked-on-the-roadside-one-woman-died-five-injured-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क किनारे खड़ी कार में अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क किनारे खड़ी कार में अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, पांच घायल
Mon, 05 May 2025 01:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 01:57 PM IST
सार
Bihar News: रोहतास जिले के दिनारा थाना इलाके में सोमवार (5 मई) की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में शादी से लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
रोहतास में हुई बड़ी दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार (5 मई) सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इसमें शादी समारोह से लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला की पहचान चिल्हरुआं गांव के नथुनी उर्फ राकेश सिंह की 45 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। घायलों में परिवार के ही विजय सिंह समेत पांच लोग शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह से लौट रही एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सड़क किनारे खड़ी थी। उसी समय पीछे से एक बेकाबू ट्रक ने कार को जोर से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
यह भी पढ़ें: बदमाशों ने महिला से लूट लिए 2 लाख 40 हजार रुपये, बच्ची के गर्दन पर चाकू सटाकर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत दिनारा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ट्रक व उसके चालक की पहचान करने में लगी हुई है।