फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   uncontrolled truck hit a car parked on the roadside, one woman died, five injured

Bihar News: सड़क किनारे खड़ी कार में अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, पांच घायल

Mon, 05 May 2025 01:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 05 May 2025 01:57 PM IST
सार

Bihar News: रोहतास जिले के दिनारा थाना इलाके में सोमवार (5 मई) की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में शादी से लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।
 

विज्ञापन
uncontrolled truck hit a car parked on the roadside, one woman died, five injured
रोहतास में हुई बड़ी दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार (5 मई) सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इसमें शादी समारोह से लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला की पहचान चिल्हरुआं गांव के नथुनी उर्फ राकेश सिंह की 45 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। घायलों में परिवार के ही विजय सिंह समेत पांच लोग शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह से लौट रही एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सड़क किनारे खड़ी थी। उसी समय पीछे से एक बेकाबू ट्रक ने कार को जोर से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बदमाशों ने महिला से लूट लिए 2 लाख 40 हजार रुपये, बच्ची के गर्दन पर चाकू सटाकर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत दिनारा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ट्रक व उसके चालक की पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed