{"_id":"64e5ab4ac7ceb12bd10dfcd6","slug":"uncontrollable-car-of-kanwariyas-returning-after-worshiping-from-deoghar-collided-with-tree-in-jamui-one-died-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों की बेकाबू कार पेड़ से टकराई; एक की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों की बेकाबू कार पेड़ से टकराई; एक की मौत, नौ लोग घायल
Wed, 23 Aug 2023 12:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:16 PM IST
सार
Jamui Accident: जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों की बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई में देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों से भरी एक बेकाबू कार मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ कांवड़िया बम गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुधवार की सुबह खैरा थाना क्षेत्र के खैरा सोनो मुख्य मार्ग स्थित हरदीमोड़ के पास हुई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी घायल कांवड़ियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मृतक कांवड़िया की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बाजी बुजुर्ग निवासी दिलीप गोस्वामी के बेटे श्वेतम कुमार (16) के रूप में की गई है। जबकि घायलों में सुजीत गोस्वामी (22), हरे कृष्णा (20), चंदन कुमार (17), सुनील गोस्वामी (16), गोलू कुमार (19), राज गोस्वामी (16) और नमन कुमार (15) साल के रूप में पहचान हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सभी देवघर से पूजा करके मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। तभी खैरा थाना क्षेत्र के खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित हरदीमोड़ के पास पहुंचते ही सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के चक्कर में कार तेज रफ्तार में होने के कारण सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार नौ कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उसने सूचना स्थानीय थाने को दी। उसके बाद सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन