फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uncle returning from nephew's birthday party dies in bike accident in Jamui

Jamui: पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, भतीजे की बर्थडे पार्टी से लौट रहे चाचा की दुर्घटना में मौत, एक युवक घायल

Thu, 17 Aug 2023 01:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 17 Aug 2023 01:15 PM IST
सार

जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित शर्मा गांव के समीप हादसा हुआ। बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक चला रहे युवक ने बाइक पर से अपना संतुलन खो दिया।

विज्ञापन
Uncle returning from nephew's birthday party dies in bike accident in Jamui
हादसे में घायल युवक अस्पताल में भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भतीजे के बर्थडे पार्टी से अपने घर लौट रहे बाइक सवार चाचा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से सदर अस्पताल जमुई भेजा गया।  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी शैलेंद्र रावत के पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है। वहीं, घायल की पहचान मक्केश्वर रावत के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को सचिन कुमार और मुरारी कुमार बाइक पर सवार होकर अपने भतीजा के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा गया हुआ था। वापसी के दौरान देर रात जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित शर्मा गांव के समीप पहुंचते ही बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक चला रहे युवक ने बाइक पर से संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। वहीं, घटना को लेकर मृतक के परिजनों कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed