{"_id":"69bc110f54b87a62ef0fcf6e","slug":"ultratech-cement-will-invest-1-200-crore-in-bihar-unit-will-be-set-up-in-banka-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में अल्ट्राटेक सिमेंट करेगी ₹1,200 करोड़ का निवेश, बांका में स्थापित होगी इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में अल्ट्राटेक सिमेंट करेगी ₹1,200 करोड़ का निवेश, बांका में स्थापित होगी इकाई
Thu, 19 Mar 2026 08:37 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:37 PM IST
सार
Bihar: बांका में अल्ट्राटेक सिमेंट 59.47 एकड़ भूमि पर ₹1,200 करोड़ का निवेश कर सीमेंट निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे लगभग 1000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में परिवर्तित हो रहे हैं। उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) के हालिया निर्णय इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके तहत अल्ट्राटेक सिमेंट की परियोजना को भूमि आवंटन के माध्यम से लगभग ₹1,200 करोड़ का निवेश और लगभग 1000 रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
बांका जिले में होगा निवेश
उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने गुरुवार को बताया कि बांका जिले में अल्ट्राटेक सीमेंट के द्वारा लगभग ₹1,200 करोड़ का निवेश हो रहा है, जिससे लगभग 1000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना राज्य के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराएगी।
59.47 एकड़ भूमि पर स्थापित हो रही इकाई
बांका जिले के कटोरिया औद्योगिक क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट 59.47 एकड़ भूमि पर लगभग ₹1,200 करोड़ के निवेश से एक सीमेंट निर्माण इकाई स्थापित कर रही है। इस परियोजना से न केवल औद्योगिक आधार मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। आधारभूत संरचना क्षेत्र का प्रमुख हिस्सा होने के कारण सीमेंट उद्योग लॉजिस्टिक्स, निर्माण और अन्य सहायक सेवाओं को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे व्यापक आर्थिक प्रभाव उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लगातार असफल होने के कारण डिप्रेशन में था युवक, पंखे की खूंटी से लटक कर दे दी जान
BIADA निभा रही अहम भूमिका
बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) इस पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। BIADA उद्योगों को तैयार बुनियादी ढांचा, पारदर्शी भूमि आवंटन और सरल स्वीकृति प्रक्रिया उपलब्ध करा रहा है। इससे निवेश प्रस्ताव से लेकर परियोजना के क्रियान्वयन तक का समय काफी कम हो गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन