फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths shot a contractor after asking his name in Motihari; died on the spot

Bihar News: बिहार में बदमाश बेखौफ! दो युवकों ने एक ठेकेदार को नाम पूछकर मारी गोली; मौके पर ही हुई मौत

Sun, 20 Aug 2023 01:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 20 Aug 2023 01:23 PM IST
सार

Bihar Police: मोतिहारी के चकिया थाना से कुछ दूरी पर ही दो बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार को नाम पूछ कर दो गोली मार दीं। इस हमले में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Two youths shot a contractor after asking his name in Motihari; died on the spot
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में गैंग वार में एक ठेकदार की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मोतिहारी के चकिया थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई। जहां खड़े एक ठेकेदार का नाम पूछ कर अपराधियों ने दो गोली मार दीं। उसके बाद घायल अवस्था में उसे लेकर शहर में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मृतक की पहचान चकिया थाना के प्रोफेसर कॉलोनी के जगदीश यादव के बेटे राजीव कुमार के रुप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजीव कुमार इंजीनियर के साथ ठेकेदारी का काम करता था। राजीव को रविवार की अहले सुबह किसी का फोन आया। वैसे ही वह हाफ पैंट और टीशर्ट में चौक पर पहुंचा। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो लोगों ने आकर पहले राजीव से उसका नाम पूछा, फिर उस पर दो गोली दाग दीं। पहली गोली लगने के बाद राजीव अपराधी से भिड़ गया। लेकिन अपराधी ने दूसरी गोली भी मार दी। उसके बाद राजीव वहीं पर गिर गया। वहीं, दोनों अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल पड़े राजीव को लेकर मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक राजीव कुमार


चश्मदीद मनोज कुमार ने बताया कि राजीव चौक पर आने के बाद पेपर पढ़ रहे थे। उसी समय मोटर साइकिल से दो युवक आए और उन्हीं से पूछा कि राजीव भाई का घर कौन सा है। इन्होंने कहा कि क्या बात है तो अपराधियों ने कहा कि काम है। बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं ही राजीव हूं। नाम बताते ही अपराधियों ने उनको गोली मार दी और मुजफ्फरपुर की ओर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


चकिया एडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से गोली के खोखे मिले हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। परिजन अभी बदहवास हैं, कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed