फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths of Jamui died in Balasore train accident, one missing; Five injured and one returned home safely

Bihar: बालासोर रेल दुर्घटना में जमुई के दो युवकों की मौत, एक लापता; पांच घायल और एक सकुशल लौटा घर

Sat, 03 Jun 2023 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 03 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

बालासोर रेल दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के महेशपत्थर और बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो बाजार निवासी एक-एक युवक हैं। जबकि चकाई के ही तीन युवक घायल हैं और एक युवक लापता भी है। वहीं, एक युवक सकुशल वापस लौटा है।

विज्ञापन
Two youths of Jamui died in Balasore train accident, one missing; Five injured and one returned home safely
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में बीती शाम तीन ट्रेन के बीच हुई टक्कर में बिहार के जमुई जिले के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक लापता है। इस हादसे में पांच युवक घायल हो गए, जबकि एक युवक सकुशल अपने घर वापस लौटा है। घटना को लेकर मृतकों के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटना में अपनी जान गंवाने वाले चकाई थाना क्षेत्र के महेशपत्थर और बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो बाजार निवासी एक-एक युवक हैं। जबकि चकाई के ही तीन युवक घायल हैं और एक युवक लापता भी है। वहीं, एक युवक सकुशल वापस लौटा है।
विज्ञापन



मृतक रणबीर कुमार और राम किस्कू

एक युवक का नहीं चल पा रहा पता
जानकारी के अनुसार, महेशपत्थर गांव निवासी राम किस्कू पिता बिरेन किस्कू, प्रेम किस्कू पिता मंगू किस्कू, विकास किस्कू पिता झारी किस्कू, श्यामलाल हेंब्रम पिता सोनामोन हेंब्रम और अजीत टुडू पिता शीतल टुडू यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। तभी बालासोर के पास स्थित बहनागा बाजार स्टेशन के पास ट्रेन दुर्घनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में राम किस्कू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास किस्कू और श्यामलाल हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अजीत को हाथ और पैर में सामान्य चोट आई है। वहीं, एक साथी प्रेम किस्कू का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामलाल हेंब्रम और अजीत टुडू का इलाज एक ही अस्पताल में चल रहा है। जबकि एक अन्य घायल विकास किस्कू का इलाज एक अन्य अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना के बाद घायल अजीत टुडू ने ही मामले की जानकारी गांव स्थित अपने परिजनों को दी।

मृतक राम किस्कू के परिजनों ने बताया कि वह दो सप्ताह पूर्व ही मजदूरी करने बैंगलोर गया था। इस बीच उसके बच्चे की तबीयत खराब हो गई, जिसकी सूचना मिलने के बाद वह घर लौट रहा था। तभी शुक्रवार की शाम को उसकी मौत की खबर मिली। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद सभी के परिजन एक निजी गाड़ी से बालासोर की ओर रवाना हो गए हैं।

कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से आमने-सामने हुई टक्कर
दुर्घटना में जान गंवाने वाले दूसरा युवक बरहट प्रखंड के पाड़ो बाजार निवासी कृष्णा मंडल के बेटा रणबीर कुमार मंडल ऊर्फ छोटू कुमार है। जबकि घायल मृतक के दो चचेरे भाइयों में एक विजय मंडल के पुत्र गौतम और रामचंद्र मंडल के पुत्र मिथिलेश के नाम शामिल हैं।

घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि वे सभी कोरोमंडल एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी के डब्बे में सवार होकर बैंगलोर से आ रहे थे। ट्रेन बालासोर के पास जैसे ही पहुंची कि अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। जब तक कुछ समझ पाता तब तक जिस डब्बे में रणबीर कुमार अपने चचेरे भाइयों के साथ सवार थे, वह डब्बा पलट गया और सभी उस डब्बे में फंस गए। डब्बे से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। देखते ही देखते आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बचाव टीम पहुंची। तब बड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त डब्बे से एक-एक यात्री को निकाला जा सका।


ट्रेन में सवार घायल युवक मिथिलेश के अनुसार, कोरोमंडल एक्सप्रेस का सामने से आ रही एक मालगाडी से आमने-सामने टक्कर हो गई थी। फिर दुर्घटनाग्रस्त कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां जिस रेलवे लाइन पर गिरी, उस लाइन पर सामने से आ रही एक और ट्रेन टकरा गई। वहीं, सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के कुछ लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed